देहरादून: सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री लखेड़ा वर्ष 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत थे। अपने सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वे सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान रखते थे।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी तथा अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी श्री लखेड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।