Site icon The Mountain People

विवेकानंद जयंती पर धामी का युवाओं से आह्वान, बोले – आत्मविश्वास और चरित्र ही भारत की असली ताकत

 

 

 

देहरादून: स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी केवल एक संत नहीं, बल्कि ऐसे विचारक थे जिन्होंने भारत की आत्मा को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी ओजस्वी वाणी और गहन विचारों के जरिए युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनका प्रसिद्ध संदेश — “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए” — आज भी युवाओं के लिए उतना ही प्रासंगिक है।

धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। चाहे विज्ञान और तकनीक हो, खेल हो, शिक्षा या उद्यमिता — हर क्षेत्र में भारतीय युवा अपनी प्रतिभा से देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और कौशल का सकारात्मक उपयोग करते हुए उत्तराखंड और देश के विकास में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारकर ही एक चरित्रवान और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।

Exit mobile version