Site icon The Mountain People

सूचना कर्मचारी संघ की पहली इंडोर खेल प्रतियोगिता संपन्न, महानिदेशक सूचना ने विजेताओं को किया सम्मानित

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय), देहरादून द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता–2025 का मंगलवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पुरस्कार व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योग और खेल को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव को कम करने के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सूचना कर्मचारी संघ की इस पहल की सराहना करते हुए विभागीय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी अपने विचार साझा किए।

संघ के महामंत्री अंकित चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महानिदेशक सूचना की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम के अंत में संघ अध्यक्ष कैलाश रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

यह इंडोर खेल प्रतियोगिता 12 और 14 दिसम्बर 2025 को सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version