Site icon The Mountain People

सरस आजीविका मेला ऋषिकेश में सीएम धामी बोले — “स्वदेशी अपनाओ, मातृशक्ति को सशक्त बनाओ”

 

 

 

 

 

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश में आयोजित ‘सरस आजीविका मेला’ में भाग लिया और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया। साथ ही, 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए 1 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने “Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class” का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से अब ग्रामीण युवा अपने गाँव में रहकर जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

सीएम धामी ने मेले में ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की और कहा कि यह मेला ग्रामीण कौशल, संस्कृति और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का मंच है।

उन्होंने कहा कि आजीविका मेले ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार कर रहे हैं। स्वदेशी उत्पाद खरीदना केवल सामान की खरीद नहीं, बल्कि “हमारे ग्रामीण कारीगरों और मातृशक्ति के सपनों में निवेश” है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण समाज को मजबूत बनाता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘लखपति दीदी योजना’, ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ शुरू की हैं।

अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत महिलाओं ने लगभग ₹5.5 करोड़ का विपणन कर उद्यमशीलता की मिसाल कायम की है।

हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के ज़रिए भी उत्तराखंड की महिलाएं अपने उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला रही हैं। राज्य में 68,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख महिलाएं जुड़ी हैं, जो आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।

Exit mobile version