Site icon The Mountain People

लैंसडाउन में गूंजा वीरों का सम्मान! सीएम धामी बोले—‘सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक’

 

 

 

 

लैंसडाउन (पौड़ी गढ़वाल): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद सम्मान समारोह में भाग लेते हुए वीर सपूतों को नमन किया और शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्रअंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सैन्य धाम केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, अमर आत्माओं का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के दौरान जुटाई गई शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी देहरादून में बन रहे सैन्य धाम में स्थापित की जाएगी।

सीएम धामी ने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें कोटद्वार सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, गढ़वाल राइफल्स संग्रहालय को आर्थिक सहायता, शहीदों के नाम पर स्कूलों व सड़कों का नामकरण, और पूर्व सैनिकों को सम्मान राशि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद परिजनों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी है और परमवीर चक्र विजेताओं को अब ₹1.5 करोड़ की सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version