देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन भावनाओं को देखते हुए शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी के दिन प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए।
जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयों, बैंक एवं कोषागारों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में नारी के महत्व और सम्मान को प्रदर्शित करता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक भी है।
सीएम धामी ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं।

