Site icon The Mountain People

देहरादून हुआ और स्मार्ट: सीएम धामी ने वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का किया फ्लैग ऑफ

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, प्रदूषण रहित और आधुनिक शहर बनाने के लिए तकनीक आधारित पहलें समय की जरूरत हैं। उन्होंने नगर निगम देहरादून के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्मार्ट तकनीक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

सीएम धामी ने कहा – “देहरादून को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तकनीक के जरिए सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इन उन्नत मशीनों से सड़कों की सफाई न सिर्फ तेज और प्रभावी होगी, बल्कि धूल और प्रदूषण के स्तर में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।”

उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों से अपील की कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाने के लिए इस तरह की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version