काशीपुर (उधम सिंह नगर): मोहल्ला अल्ली खां में जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को अवैध अतिक्रमण, बिजली चोरी और नियम उल्लंघन के मामलों पर संयुक्त अभियान चलाया। कई घरों पर बुलडोजर चला, जुर्माने लगाए गए और धारा 163 लागू कर कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए गए।
बिजली चोरी पर कार्रवाई
-
मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित 17 घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
-
11 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई।
-
एक जनाधार केंद्र संचालक की आईडी निरस्त करने की संस्तुति की गई।
बुलडोजर और चालान
-
नगर निगम ने 35-40 अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए।
-
ट्रेड लाइसेंस न होने पर ₹16 हजार का चालान कर अर्थदंड वसूला।
-
एक बेकरी को प्रदूषण मानक पूरे न करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
-
जिला विकास प्राधिकरण ने 12 अवैध निर्माणों का चालान किया।
धारा 163 लागू
जुलूस में हुई हिंसा और पुलिस पर पथराव के बाद प्रशासन ने धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है।
-
शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पाबंदी रहेगी।
-
बिना अनुमति जुलूस, चार से अधिक लोगों का जमावड़ा, विस्फोटक पदार्थ और शस्त्र ले जाने पर रोक रहेगी।
ये है पूरा मामला
रविवार रात सैकड़ों युवक तख्तियां लेकर जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान अराजकता फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। समझाने की कोशिश पर उपद्रवियों ने कोतवाली काशीपुर के एसएसआई से मारपीट कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
-
उपद्रव के मास्टरमाइंड समेत 7 लोग गिरफ्तार।
-
400 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज।

