Site icon The Mountain People

श्रद्धा सुमन अर्पित कर पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी न केवल उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे, बल्कि देश के गृह मंत्री के रूप में भी उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के विचार, आदर्श और संघर्ष हमें सदैव जनसेवा, समाज सुधार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनके जीवन से हमें देश प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है।”

इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और पं. गोविंद बल्लभ पंत जी को नमन किया।

Exit mobile version