Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बागेश्वर आपदा क्षेत्र, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा

 

 

 

 

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आपदा प्रभावित पौंसरी क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावितों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

राहत और बचाव कार्य तेज

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी आशीष भटगांई से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि से पौंसरी के खाईजर तोक में 5 मकान मलबे में दब गए थे। इनमें रहने वाले 6 लोगों में से 5 मलबे में दब गए।

पुनर्वास और अधोसंरचना पर फोकस

सीएम धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर पुनर्वास प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पिटकुल 132 केवी सब स्टेशन को दुरुस्त करने के लिए 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मौके पर मौजूद रहे

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version