Site icon The Mountain People

निजी सर्वे रिपोर्ट पर उत्तराखंड महिला आयोग का खंडन : “देहरादून को असुरक्षित बताना तथ्यों पर आधारित नहीं”

 

 

 

 

देहरादून: निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा हाल ही में प्रकाशित NARI-2025 रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किए जाने पर राज्य महिला आयोग ने गंभीर आपत्ति जताई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सर्वे न तो राष्ट्रीय महिला आयोग और न ही राज्य महिला आयोग अथवा किसी सरकारी संस्था द्वारा कराया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह निजी कंपनी का स्वतंत्र कार्य है, जो अपराध के आंकड़ों पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत धारणाओं पर आधारित है।

सर्वे पर उठे सवाल

वास्तविक आंकड़े क्या कहते हैं?

 महिला सुरक्षा हेतु उठाए गए कदम

आयोग की प्रतिक्रिया

आयोग ने कहा कि देहरादून की तुलना मेट्रो शहरों से करना उचित नहीं है क्योंकि सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधताओं को नजरअंदाज कर दिया गया है। रिपोर्ट में प्रयुक्त सैम्पलिंग और स्केल्स संदिग्ध हैं।

“देहरादून सदैव सुरक्षित शहरों में गिना जाता रहा है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या और पर्यटन के लिहाज से भारी आवागमन इस बात का प्रमाण है कि यह शहर सुरक्षित और अनुकूल है।”

Exit mobile version