Site icon The Mountain People

देहरादून में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नवादा जंगल में बनी मजार ध्वस्त

 

 

 

 

देहरादून: जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नवादा क्षेत्र के जंगल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ़ संदेश दे दिया है कि सरकारी भूमि पर कब्ज़ा और अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में

नवादा क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। इस मामले में विभिन्न संगठनों और विद्यालय प्रशासन ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

जेसीबी से ढांचा ध्वस्त

आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध ढांचे को गिराया। इस दौरान वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

प्रशासन का साफ संदेश

जिला प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version