Site icon The Mountain People

जगन्नाथ मंदिर की दीवारों में दरार और गंदे पानी का रिसाव, एएसआई की टीम ने किया सर्वेक्षण

photo- indiatv

 

 

 

 

पुरी, ओडिशा: विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की मेघनाद पचेरी (बाहरी परिक्रमा दीवार) में दरारें पड़ने और गंदे पानी के रिसाव की खबर से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सेवादारों ने शिकायत की है कि आनंदबाजार क्षेत्र से आ रहा गंदा पानी मंदिर की दीवारों से होकर रिस रहा है, जिससे दीवारों पर शैवाल जमने लगे हैं।

एएसआई ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने मंदिर का सर्वेक्षण किया है। प्राथमिक तौर पर दीवारों की दरार और पानी के रिसाव को मंदिर की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जा रहा है।

सरकार ने दिया आश्वासन

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने कहा, “मेघनाद पचेरी की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। विशेषज्ञों की टीम स्थिति का आकलन कर रही है और बहुत जल्द मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।”

श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मुद्दा

जगन्नाथ मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। ऐसे में दीवारों में दरार और पानी के रिसाव ने इसके संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए सरकार और एएसआई ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

फिलहाल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि समय रहते मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा और मंदिर की पवित्रता व संरचना को सुरक्षित किया जा सकेगा।

Exit mobile version