– ग्रामीणों को दिलाया भरोसा, जल्द खुलेगा ऊपर के गांवों का रास्ता
थराली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि ऊपरी गांवों के बंद रास्तों को जल्द खोला जाए, ताकि राहत सामग्री और दैनिक जरूरतें वहाँ तक पहुँच सकें।
मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मार्ग खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है, और जैसे ही रास्ता सुरक्षित होगा, वे स्वयं गांववासियों के बीच जाकर हालात का जायजा लेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हर स्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, और राहत एवं सहायता सामग्री प्रभावित गांवों तक पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले भी धराली आपदा के दौरान लगातार तीन दिन प्रभावित क्षेत्र में रहकर राहत और बचाव कार्यों की खुद मॉनिटरिंग की थी।

