Site icon The Mountain People

थराली आपदा : सरकार ने बढ़ाया राहत व बचाव कार्यों का दायरा, स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

देहरादून: थराली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा और चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विभाग की टीम ने तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का उपचार किया, साथ ही मानसिक रूप से आहत पीड़ितों की काउंसलिंग भी की। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक दल एवं संसाधन तुरंत भेजे जाएंगे।

ग्राउंड जीरो पर स्वास्थ्य सेवाएं

वर्तमान में सीएचसी थराली में

इसके अतिरिक्त,

एम्स ऋषिकेश रेफर, मौके पर उपचार जारी

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए 06 घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जबकि अन्य दो दर्जन से अधिक घायलों का मौके पर उपचार किया गया।

सरकार का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ है। किसी भी पीड़ित को राहत, बचाव और उपचार में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Exit mobile version