Site icon The Mountain People

सीएम धामी ने हरियाणा के CM से की बात, दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सज़ा की मांग

 

 

देहरादून:  अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।

सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम दंड सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हरियाणा सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version