Site icon The Mountain People

धराली आपदा में जीवनदायिनी बनी हेली सेवा, तीन मरीजों को मिली समय पर राहतसमाचार

 

 



धराली/हर्षिल:  प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे धराली और सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए राज्य सरकार की हेली सेवाएं वरदान साबित हो रही हैं। शुक्रवार को इन सेवाओं के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार दो बुज़ुर्ग महिलाओं और एक गर्भवती महिला को समय रहते जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

जसपुर गांव की 75 वर्षीय प्रतिमा देवी, जो लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं, और 61 वर्षीय चंद्रबाला, जिन्हें पेट संबंधी गंभीर समस्या है, की हालत अचानक बिगड़ गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हर्षिल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला अस्पताल भेजा।

वहीं, जसपुर गांव की तीन माह की गर्भवती निर्मला देवी को तेज़ पेट दर्द की शिकायत पर हर्षिल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भी हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आपदा के बीच इन हवाई सेवाओं ने कई जानें बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version