Site icon The Mountain People

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट”

 

 

 

नई दिल्ली – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में मध्यम से उच्च स्तर के फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 15 अगस्त 2025, सुबह 11:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में जलधाराओं व नालों में पानी का बहाव अचानक तेज़ होने की संभावना है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन, तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, शोपियां, उधमपुर, लेह, मिरपुर और मुजफ्फराबाद जिलों में भी खतरे की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को नदियों-नालों के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा टालने और ताज़ा मौसम अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Exit mobile version