Site icon The Mountain People

देहरादून में सीएम धामी ने हजारों लोगों संग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ

 

 

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून की सड़कों पर देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क से जनप्रतिनिधियों, हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बच्चों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

भारत मां की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच हाथों में लहराता तिरंगा और पृष्ठभूमि में बजते राष्ट्रभक्ति के गीतों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की और सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराएं

तिरंगा—स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं और देश के महान सपूतों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।”

उन्होंने युवाओं का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

देहरादून की इस तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड के हर गांव, नगर और जनपद में देशभक्ति की भावना कितनी गहरी है

Exit mobile version