देहरादून: पूर्व में किए गए अनुरोध पर केंद्र सरकार ने ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग और देहरादून में SCADA कार्यों के लिए ₹547.83 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमिवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य की विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी, आपदा और मौसम जनित बाधाओं से सुरक्षा मिलेगी, रखरखाव की लागत घटेगी और शहरी सौंदर्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

