Site icon The Mountain People

धराली-हर्षिल से अब तक 74 लोग रेस्क्यू, चिन्यालीसौड़ व मातली में सुरक्षित लाए गए

file photo

 

 

 

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आपदा प्रभावितों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सेना के हेलीकॉप्टरों से अब तक 74 लोगों को सुरक्षित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और मातली हेलीपैड पर लाया गया है।

प्रदेश में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जनपद के धराली और हर्षिल इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और सेना का संयुक्त अभियान जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सेना के MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से 74 लोगों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचाया गया। यहां पहुंचने के बाद सभी को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

प्रशासन ने बताया कि प्रभावितों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए परिवहन की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें बिना किसी देरी के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

धराली और हर्षिल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।

Exit mobile version