Site icon The Mountain People

चमोली के निजमुला घाटी में बिगड़े हालात, कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

 

 

TMP (POOJA BARTHWAL) :  जनपद चमोली के दशोली विकासखंड की निजमुला घाटी में भारी बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लगातार मूसलाधार वर्षा से झींझी, पाना, बोना, भनाली और ईरानी गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है

प्रभावित क्षेत्र में न सिर्फ मोटर मार्ग, बल्कि पैदल मार्ग भी बाधित हो गए हैं, जिससे ग्रामीण पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन भारी बारिश और दुर्गम भूगोल के कारण राहत और बचाव कार्यों में चुनौती आ रही है। लोगों को जरूरी वस्तुएं और चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों की अपील

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने और संपर्क मार्गों को बहाल करने की मांग की है। कई गांवों में बिजली और संचार सेवाएं भी ठप हो चुकी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

Exit mobile version