Site icon The Mountain People

उत्तरकाशी में बादल फटा, धराली में भारी तबाही – राहत और बचाव में जुटा प्रशासन, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार की नजर

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी तहसील में मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे हर्षिल थाना अंतर्गत धराली गांव में बादल फटने से खीर गाड़ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। इस आपदा में कई भवन, होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, और पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव कार्य में सभी एजेंसियां सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर त्वरित पहुंचकर खोज, बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। एनडीआरएफ, आर्मी, आईटीबीपी और पुलिस के अतिरिक्त बल भी रवाना किए गए हैं।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं धराली के लिए रवाना हो गए हैं।

चिकित्सा सुविधा और वायु सहायता की तैयारी

केंद्र सरकार का सहयोग और हेल्पलाइन नंबर

प्रभारी मुख्य सचिव आरके सुधांशु ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

राहत उपकरण और जवान मौके पर रवाना

बाधित मार्ग और मौसम बना चुनौती

घटनास्थल तक सड़क मार्ग बाधित है और मौसम खराब है, जिससे राहत कार्यों में विलंब हो रहा है। BRO और PWD को सड़कों को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र

📞 01374-222722, 7310913129, 7500737269

📞 टोल फ्री: 1077, ERSS: 112

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून

📞 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404

📞 टोल फ्री: 1070, ERSS: 112

मृतक या घायलों की जानकारी हेतु इन नंबरों पर संपर्क करें।

Exit mobile version