Site icon The Mountain People

स्कूल और पुलों की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने दिए राज्यव्यापी सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

file photo

 

 

 

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के स्कूलों और पुलों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए राज्यव्यापी सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जर्जर स्कूल भवनों में विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां स्कूल भवन मरम्मत योग्य हैं, वहां तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां तत्काल कार्य योजना तैयार कर उसका तेजी से क्रियान्वयन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर और कमजोर पुलों की समय पर मरम्मत या पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनहानि की आशंका समाप्त हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पर्यटन के क्षेत्र में भी अहम फैसले लिए। उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण सहित राज्य के अन्य वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों का तेजी से विकास किया जाए, ताकि उत्तराखंड विवाह पर्यटन का नया केंद्र बन सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गुणवत्ता, सांस्कृतिक गरिमा और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए एक प्रभावी वेडिंग डेस्टिनेशन नीति तैयार की जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित करने के लिए भी विभागों को ठोस कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह पहल धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी सशक्त करेगी

 

Exit mobile version