Site icon The Mountain People

“प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री धामी की शुभकामनाएं: ‘नए भारत के निर्माता के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है देश’

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘नए भारत का निर्माता’ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की विशिष्ट पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंची है। उनका कार्यकाल गरीब, वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों को सशक्त बनाने वाला रहा है।

धामी ने कहा कि विज्ञान, तकनीक, इनोवेशन और नीति-निर्माण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा, “भारतवर्ष का सौभाग्य है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी और जनसेवा को समर्पित नेतृत्व प्राप्त है।” मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान बद्री विशाल और बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और प्रभावशाली जीवन की प्रार्थना भी की।

 
 
Exit mobile version