TMP: Axiom-04 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथी आज धरती की ओर रवाना होंगे। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज शाम 4:30 बजे ISS से उड़ान भरेगा और 15 जुलाई की शाम 3 बजे कैलिफोर्निया के पास लैंड करेगा। इस मिशन में शुभांशु के साथ अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।
विदाई से पहले ली यादगार तस्वीरें
धरती वापसी से पहले शुभांशु शुक्ला ने अपने सभी साथियों के साथ अंतरिक्ष में यादगार फोटो सेशन किया। ISS से सामने आई इन तस्वीरों में Axiom-04 मिशन और एक्सपीडीशन 73 के कुल 8 क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। सभी अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, भारत, जापान, हंगरी और पोलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
https://x.com/JonnyKimUSA/status/1944541157343535444
नासा के जॉनी किम ने शेयर की फोटोज
नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने ये तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने ISS की दीवार पर ट्राइपॉड और टाइम-लैप्स कैमरे की मदद से ये तस्वीरें क्लिक कीं। फोटो में दिख रहा है कि कैसे धरती पर लौटने से पहले अंतरिक्ष यात्री अपने इस ऐतिहासिक मिशन की यादों को हमेशा के लिए संजो कर ले जा रहे हैं।

