यमुनोत्री हाईवे बहाली मिशन: सिलाई बैंड तक शाम तक खुलने की उम्मीद, DM खुद संभाल रहे मोर्चा

 

 

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी  में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 134) अब बहाली की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। सिलाई बैंड के पास वाश आउट सड़क को आज शाम तक खोलने की संभावना जताई जा रही है।

सात पोकलैन और जेसीबी मशीनें दिन-रात मोर्चे पर

सड़क बहाली के कार्य में दोनों ओर से सात भारी मशीनें, जिनमें पोकलैन और जेसीबी शामिल हैं, 24×7 मिशन मोड में जुटी हुई हैं। ओजरी क्षेत्र में भी मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

DM प्रशांत आर्य स्वयं कर रहे हैं निगरानी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य खुद यमुनावैली में मौजूद रहकर राहत और पुनर्वास कार्यों की सीधी निगरानी कर रहे हैं। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णयों के चलते काम में तेजी आई है। “हमारी प्राथमिकता सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करना और तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता देना है,” — प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी

श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक ट्रांजिट व्यवस्था

सड़क बंद होने के चलते ओजरी से सिलाई बैंड तक श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से लाया जा रहा है, और वहां से ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

फील्ड में तैनात टीमों को मिले विशेष निर्देश

DM ने सभी फील्ड टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशीलता, सतर्कता और सहयोग की भावना से काम करें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। आपदा के बीच प्रशासन का सक्रिय रुख, तेज कार्य प्रगति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयासों ने यह साबित किया है कि उत्तरकाशी प्रशासन आपदा से निपटने में पूरी तरह मुस्तैद है। अब सभी की नजरें हैं — शाम तक सिलाई बैंड के खुलने की अच्छी खबर पर।

(Visited 1,087 times, 1 visits today)