Site icon The Mountain People

जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: सीएम धामी ने दिए तय समय से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के दो मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स – जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना – को तेज़ी से पूरा करने के लिए गंभीरता दिखा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में इन दोनों परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध को दिसंबर 2028 तक और सौंग बांध को मार्च 2030 से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय करते हुए कहा कि यह दोनों परियोजनाएं राज्य के जल प्रबंधन, सिंचाई क्षमता और पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कार्यों को चरणबद्ध और समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया।

 जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना:

  • लागत: ₹3808 करोड़

  • बांध ऊंचाई: 150.6 मीटर

  • नहर निर्माण: 42.92 किमी की पुरानी नहर का पुनर्निर्माण व 21.25 किमी नई नहर का निर्माण

  • पेयजल लाभ: हल्द्वानी क्षेत्र की 10.5 लाख जनसंख्या को मिलेगा 117 एमएलडी जल

  • पर्यटन एवं सिंचाई:

    • 9 किमी लंबी झील से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    • 57 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन

सौंग बांध पेयजल परियोजना:

  • लागत: ₹2492 करोड़

  • बांध ऊंचाई: 130.6 मीटर

  • जल वहन प्रणाली: 14.7 किमी लंबी, 1.5 मीटर व्यास की पाइपलाइन

  • जल शोधन संयंत्र: 150 एमएलडी क्षमता का निर्माण

  • लाभार्थी: देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों की 10.65 लाख जनसंख्या को वर्ष 2053 तक सुनिश्चित पेयजल

  • पर्यटन पहल: 3.5 किमी लंबी झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल न सिर्फ राज्य की जल संकट की चुनौतियों का समाधान करेगी, बल्कि इन परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार, पर्यटन, और सिंचाई विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड की विकास यात्रा में यह दो परियोजनाएं निर्णायक भूमिका निभाने जा रही हैं।

 
Exit mobile version