Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री ने सड़कों, पुलों और पुलिस भवन निर्माण के लिए दी 17 करोड़ से अधिक की  वित्तीय स्वीकृति

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आधारभूत संरचना के विकास को गति देने के लिए विभिन्न जिलों की सड़क, पुल और पुलिस प्रशासनिक भवन निर्माण योजनाओं को 17 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों को स्वीकृति दी गई, उनमें शामिल हैं:

जनपद नैनीताल (बेतालघाट) में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक 505.71 लाख की लागत से नया मोटर मार्ग निर्माण,

रुद्रप्रयाग (अगस्तमुनि) में खांकरा–छातीखाल मोटर मार्ग के 1 से 5 किमी खंड में सुदृढ़ीकरण व सड़क सुरक्षा के लिए 444.66 लाख,

नैनीताल (हल्द्वानी) में निहाल नदी पर 24 मीटर लंबे आरसीसी पुल के निर्माण के लिए 319.20 लाख,

अल्मोड़ा जिले के थाना देघाट के लिए नया प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु 475.25 लाख की धनराशि।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा:

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत नियमित कार्मिकों व पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते को 53% से बढ़ाकर 55% करने की मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी राजकीय कर्मचारियों के समान प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री का संदेश:

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के हर मोर्चे पर सक्रिय है। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और कर्मचारियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version