Site icon The Mountain People

नई शिक्षा नीति की ओर बड़ा कदम: परीक्षाओं से लेकर भारत दर्शन तक, उत्तराखंड में शिक्षा का खाका बदलने की तैयारी तेज

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति (NEP) को ज़मीन पर उतारने की दिशा में सरकार ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परीक्षा पैटर्न समेत अन्य प्रावधानों को जल्द लागू करने की तैयारी सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा प्रणाली में होगा बदलाव

मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत मूल्यांकन प्रणाली में व्यापक बदलाव किए जाने हैं, जिसके लिए अब धरातल पर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। स्कूलों में इसके मुताबिक़ तैयारी शुरू की जाए और शिक्षकों को भी समय रहते प्रशिक्षित किया जाए।

‘भारत दर्शन योजना’ का होगा विस्तार – 5 गुना तक बढ़ेगा लक्ष्य

राज्य सरकार अब छात्रों को देश के प्रमुख विज्ञान, तकनीक और सैन्य संस्थानों की यात्रा पर भेजेगी।

559 क्लस्टर स्कूलों के लिए एक माह में बनेगी डीपीआर

राज्य में प्रस्तावित 559 क्लस्टर विद्यालयों के निर्माण को लेकर मुख्य सचिव ने तेजी लाने के निर्देश दिए।

हर काम की होगी टाइमलाइन, नहीं चलेगा टालमटोल

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version