Site icon The Mountain People

रामनवमी पर मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संबोधन, कहा— “रामायण जीवन का दर्पण, श्रीराम हमारे आदर्श

 

 

 

पिथौरागढ़ :  रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के पांखू स्थित मां कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु श्रीराम से उत्तराखंड की जनता के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का मार्गदर्शक है। यह मर्यादा, भक्ति, त्याग और धर्म का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन से यह सीख मिलती है कि विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन कैसे किया जाए।”

मुख्यमंत्री धामी ने माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत के त्याग और हनुमान जी की भक्ति को भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्श बताते हुए कहा कि ये सभी चरित्र हमें सदाचरण और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री का यह संदेश पांखू में उपस्थित श्रद्धालुओं तक सीधे प्रसारित किया गया, जहां भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में अखंड रामायण पाठ का आयोजन जारी रहा। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सफल और भावपूर्ण बताया तथा मुख्यमंत्री के संदेश को प्रेरणास्रोत बताया।

Exit mobile version