Site icon The Mountain People

भारत को मिलेगा नया CEC: चयन समिति की बैठक में PM मोदी, राहुल गांधी और कानून मंत्री रहे शामिल

 

 

 

TMP : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी के चयन को लेकर सोमवार को साउथ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हुए।

कौन होगा अगला CEC?

राजीव कुमार के रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त होंगे, जिनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक है। हालांकि, अगला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन होगा, इसका फैसला चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और राजनीतिक विवाद

केंद्र सरकार ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में एक खोज समिति बनाई है, जो संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी। लेकिन कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन बताया और कहा कि सीईसी और ईसी की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की भागीदारी होनी चाहिए

राहुल गांधी का सवाल: CJI को समिति से क्यों हटाया गया?

राहुल गांधी ने संसद में CEC चयन प्रक्रिया में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “पहले CEC की नियुक्ति प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और CJI की समिति द्वारा होती थी। अब CJI को हटा दिया गया। आखिर क्यों?”

कैसे होती है CEC की नियुक्ति?

राजीव कुमार के रिटायरमेंट के साथ ही भारत को जल्द ही नया मुख्य चुनाव आयुक्त मिलने वाला है। हालांकि, चयन प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो चुकी है। अब देखना होगा कि सरकार किसे अगला CEC नियुक्त करती है और क्या इस मुद्दे पर कोई कानूनी चुनौती सामने आती है।

Exit mobile version