Site icon The Mountain People

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष Dr. P.T. उषा की देहरादून में खास बैठक – राष्ट्रीय खेलों की सफलता पर जोर

 

 

 

DEHRADUN: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष Dr. P.T. उषा ने आज देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में एक अहम बैठक की, जिसमें स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन (SOA) और नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (NSF) के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक का मकसद भारत के खेल ढांचे को मजबूत करना और राष्ट्रीय खेलों के भविष्य को नई दिशा देना था।

राष्ट्रीय खेलों की सफलता पर Dr. उषा की सराहना!

Dr. उषा ने उत्तराखंड की मेजबानी और 38वें राष्ट्रीय खेलों के शानदार आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य को खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इसी जोश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक में आयोजन के दौरान आई चुनौतियों पर भी चर्चा हुई, और भविष्य में और बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए गए।

खेलों का उज्ज्वल भविष्य – संयुक्त सहयोग पर जोर!

बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने Dr. उषा के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। GTCC की चेयरपर्सन सुनीना कुमारी ने कहा, “Dr. उषा का राष्ट्रीय खेलों के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है, और इस बैठक ने भविष्य के आयोजनों की राह को और मजबूत किया है।यह बैठक भारतीय खेलों के उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाई मिलेगी!

Exit mobile version