Site icon The Mountain People

राष्ट्रीय खेलों में जूडो का धमाका: यश विजयरन, इशरूप नारंग और तुलिका मान ने लहराया परचम

 

 

 

 

TMP : गोवा में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में जूडो प्रतियोगिता ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं! पुरुषों और महिलाओं के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, रणनीति और दृढ़ संकल्प का जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुकाबले इतने जबरदस्त रहे कि हर दांव, हर फेंक और हर पिन डाउन पर दर्शकों की सांसें थम गईं।

पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग में यश विजयरन का स्वर्णिम दांव

सर्विसेज के यश विजयरन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पंजाब के रितिक ने रजत, जबकि महाराष्ट्र के आदित्य परब और हरियाणा के यश घंगास ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं के -78 किग्रा वर्ग में इशरूप नारंग का जलवा

छत्तीसगढ़ की इशरूप नारंग ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केरल की अश्वथी पी आर ने रजत, और हरियाणा की रीतिका दहियामितलेश मितलेश ने कांस्य पदक जीता।

+78 किग्रा वर्ग में तुलिका मान ने दिखाया दम

दिल्ली की तुलिका मान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पंजाब की राजविंदर कौर ने रजत, जबकि मणिपुर की लैशराम रोशिनी और पश्चिम बंगाल की शांसा सरकार ने कांस्य पदक हासिल किया।

जबरदस्त टक्कर, रोमांचक मुकाबले!

इस बार राष्ट्रीय खेलों की जूडो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी और बेहतरीन तकनीक के साथ मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया। हर दांव, हर पकड़ और हर जीत ने इस प्रतियोगिता को अविस्मरणीय बना दिया!

Exit mobile version