Site icon The Mountain People

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र: 18 फरवरी से होगी बड़ी शुरुआत, भू कानून पर टिकी रहेंगी नजरें

 

 

 

 

TMP: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राज्य के आर्थिक प्रबंधन, विकास योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी। इस बार का सत्र खास होने वाला है, क्योंकि धामी सरकार सख्त भू कानून लागू करने की तैयारी में है

बजट सत्र की बड़ी बातें

  • 18 फरवरी: सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।
  • 19 फरवरी: अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
  • 20 फरवरी: वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा, जिसके बाद आम चर्चा होगी।
  • 21 फरवरी: बजट पर विचार और मतदान के साथ विधायी कार्य होंगे।
  • 22-23 फरवरी: राजकीय अवकाश रहेगा।
  • 24 फरवरी: बजट पर अंतिम चर्चा और विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा।

सख्त भू कानून पर क्या है प्लान?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस सत्र के दौरान संशोधित भू कानून पेश किया जा सकता है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, और राजस्व विभाग इस पर विधेयक को अंतिम रूप दे रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा।

क्यों अहम है ये बजट सत्र?

  • राज्य के विकास की दिशा तय करेगा बजट
  • भू कानून में बदलाव से जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती
  • विपक्ष भी उठा सकता है कई मुद्दे, सत्र में गरमागरमी की संभावना

इस बजट सत्र में राज्य की आर्थिक नीतियों और नये कानूनों पर अहम फैसले होने की उम्मीद है। खासतौर पर भू कानून को लेकर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी! 

Exit mobile version