Site icon The Mountain People

युवा जोश, नई सोच: सौरभ थपलियाल बने देहरादून मेयर पद के लिए BJP का चेहरा!

 

 

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युवा नेता सौरभ थपलियाल को देहरादून नगर निगम मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 1998 में छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले सौरभ भाजपा के अब तक के सबसे कम उम्र के मेयर प्रत्याशी हैं।

सौरभ थपलियाल का सफर: छात्र राजनीति से भाजपा का चेहरा बनने तक

  • 1998-2000: डीएवी कॉलेज छात्र संघ महासचिव और अध्यक्ष।
  • 2003: भाजयुमो में जिला महामंत्री।
  • 2007-2013: भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, और प्रदेश अध्यक्ष।

युवा नेतृत्व की नई मिसाल

सौरभ थपलियाल को एक समर्पित और बेदाग नेता के रूप में पहचाना जाता है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाने वाले सौरभ के चयन को भाजपा की युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। उनकी उम्मीदवारी से पार्टी को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि देहरादून के विकास को नई दिशा देने की उम्मीद भी जगी है।

 
Exit mobile version