Site icon The Mountain People

सीएम योगी को धमकी भेजने वाली युवती से पूछताछ के बाद रिहाई, मानसिक स्थिति अस्थिर

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार की गई फातिमा खान को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने रिहा कर दिया। फातिमा को मुंबई एटीएस और उल्हासनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आए मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 10 दिनों के भीतर इस्तीफे की मांग करते हुए धमकी दी गई थी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

जांच में खुलासा हुआ कि फातिमा, जो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बीएससी की पढ़ाई कर चुकी हैं, ने यह संदेश भेजा था। पुलिस ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उसके परिवार के सदस्यों की जानकारी में भी कमी है।

Exit mobile version