Site icon The Mountain People

अंतरिक्ष से लोकतंत्र का कनेक्शन: सुनीता विलियम्स और बुट्च विलमोर करेंगे स्पेस स्टेशन से वोटिंग”

फोटो : एक्स

 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की गूंज के बीच एक अनोखी कहानी सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुट्च विलमोर ने नवंबर 2024 के चुनावों में हिस्सा लेने का फैसला किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अभी तक उन्हें धरती पर वापस लाने में असमर्थ रही है, जिससे अब वे फरवरी 2025 तक ISS पर रहने के लिए मजबूर हैं। लेकिन अंतरिक्ष में होते हुए भी लोकतंत्र से जुड़ने की उनकी इच्छा उन्हें रोक नहीं सकी।

क्या यह संभव है? क्या कानून उन्हें अनुमति देता है? इसका जवाब है “हां”। अमेरिका में 1997 से एक कानून लागू है जो अंतरिक्ष यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोट डालने की अनुमति देता है। सुनीता और बुट्च ने पहले भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं, जिसमें उन्होंने स्पेस से ही 2016 और 2020 के चुनावों में वोट डाला था। इस बार भी वे स्पेस से लोकतंत्र का हिस्सा बनेंगे।

यह प्रक्रिया टेक्सास स्टेट के कानून के तहत होती है, जहां NASA का मिशन कंट्रोल सेंटर स्थित है। अंतरिक्ष यात्री इलेक्ट्रॉनिक बैलेट का इस्तेमाल करते हैं, जिसे मिशन कंट्रोल सेंटर ईमेल के माध्यम से भेजता है।

तो इस नवंबर, जब धरती पर लाखों अमेरिकी वोट डालने जा रहे होंगे, अंतरिक्ष से सुनीता और बुट्च भी अपने बैलेट्स भेज रहे होंगे—एक प्रेरणादायक मिसाल कि कोई भी परिस्थिति हमें लोकतंत्र से दूर नहीं कर सकती।

Exit mobile version