मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना | आपको बता दें कि आज रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना से घायलों लोगों को उपचार हेतू एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है |
मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। सीएम ने बताया कि आज रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के निर्देश दे दिए हैं |साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुकें हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माताजी का भी जाना हाल-चाल पूछा |
क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार शनिवार को नोएडा के पर्यटकों का वाहन रुद्रप्रयाग से लगभग छह किलोमीटर पहले श्रीनगर की तरफ बदरीनाथ मार्ग पर अलकनंदा नदी में गिर गया था। जिसमें से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक वाहन में सवार 12 पर्यटकों की मृत्यु की सूचना मिली है, हालांकि प्रशासन अभी मरने वालों की स्पष्ट संख्या की जानकारी नहीं दे रहा है।
दरअसल पर्यटक टैंपो ट्रेवलर से चोपता घूमने जा रहे थे। इस दुर्घटना में कुछ को चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल छह पर्यटकों को हेली रेस्क्यू कर हायर सेंटर ऋषिकेश भेजा गया है। दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। हादसे के शिकार कुछ यात्री दिल्ली एनसीआर के भी बताए जा रहे हैं।
Related posts:
चमोली के देवाल में अतिवृष्टि-भूस्खलन से तबाही: दंपती की मौत, कई मवेशी मलबे में दबे
CBI जांच पर उर्मिला सनावर का बयान, धामी सरकार को बताया ‘सही समय पर लिया गया बड़ा फैसला’
मुख्यमंत्री अंत्योदय गैस रिफिल योजना में DBT से होगी राशि ट्रांसफर, फर्जी राशन कार्ड धारकों पर होगी ...
मौसम ने ली करवट, उत्तराखंड में कहीं तेज बारिश से राहत, तो कहीं लोग उमस से हैं बेहाल
ऑपरेशन सिंदूर : आतंकियों के अड्डों पर प्रहार, पाकिस्तान घबराया – DGMO बोले, ‘सिर्फ आतंक खत्म किया, अ...
(Visited 1,347 times, 1 visits today)
