आज गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी | जिसमें 33 लोग सवार थे | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बस संख्या ( uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। तभी गंगनानी के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी | जिसमें से ६ लोगों की मौत हो गई है | दुर्घटना की जानकारी पाकर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची | और घायलों का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया , आपको बता दें कि अभी तक रेस्क्यू टीम द्वारा 27 घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है |