Site icon The Mountain People

बड़थ्वाल कुटुंब परिवार ने मनाया ‘होली मिलन कार्यक्रम’

बड़थ्वाल कुटुंब परिवार की ओर से देहरादून के कुबेर गेस्ट हाउस मोहकमपुर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस होली मिलन कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित माधुरी बड़थ्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान शांति प्रसाद बड़थ्वाल ने “बड़थ्वाल कुटुंब परिवार” के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ बड़थ्वाल कुटुंब की उपाध्यक्षा श्रीमती माधुरी बड़थ्वाल ने दीप प्रज्वलित करके की। इसके उपरांत पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल द्वारा होली के मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किये। उनके गीतों में एक ओर भगवान गणेश के सुमिरन था तो दूसरी तरफ होली के दौरान की जाने वाली मस्ती की भी झलक थी। इस होली मिलन कार्यक्रम के मौके पर बड़थ्वाल कुटुंब परिवार देहरादून द्वारा एक समिति का भी गठन किया गया। समिति द्वारा सर्वसहमति से हर्षवर्धन बड़थ्वाल को अध्यक्ष, सतीश बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष, पूजा बड़थ्वाल को सचिव, कविता डोबरियाल बड़थ्वाल को सहसचिव, भगवती प्रसाद बड़थ्वाल को कोषाध्यक्ष, राजेश बड़थ्वाल को मीडिया प्रभारी एवं भरोषीलाल बड़थ्वाल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी बड़थ्वाल बंधुओं ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version