Site icon The Mountain People

बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटकर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े ठेकों को छोटे-छोटे पैकेज में विभाजित किए जाने का अनुरोध किया।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने से प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक अवसर मिलेंगे और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विकास कार्यों में स्थानीय भागीदारी बढ़ेगी, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेशहित और स्थानीय युवाओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में विभाजित करने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

CM धामी ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपाल महाराज के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक परीक्षण और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महाराज ने कहा कि छोटे पैकेज में कार्य विभाजित होने से स्थानीय ठेकेदारों की भागीदारी बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

Exit mobile version