Site icon The Mountain People

15 अगस्त से पहले LPG e-KYC करा लें! देहरादून में 2.08 लाख कनेक्शन पर मंडरा रहा संकट

photo- bangla

 

 

 

देहरादून: घरेलू LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। 15 अगस्त की समयसीमा नजदीक है और देहरादून जिले में अभी भी 2.08 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है। विभाग ने समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कनेक्शनों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हालांकि, ई-केवाईसी के लिए अब गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से घर बैठे फेस वेरिफिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

देहरादून में 7.73 लाख LPG उपभोक्ता

जिले की 70 गैस एजेंसियों से कुल 7,73,356 उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें से 5,64,642 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि 2,08,714 उपभोक्ता अभी सत्यापन नहीं करा पाए हैं।

जिले में इंडियन ऑयल की 53, भारत पेट्रोलियम की 10 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सात गैस एजेंसियां संचालित हैं।

मोबाइल से ऐसे करें e-KYC

जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के मुताबिक, उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

  • इंडेन गैस: IndianOil ONE एप
  • भारत गैस: Hello BPCL एप
  • हिंदुस्तान गैस: HP Pay एप

फेस वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar Face RD एप की जरूरत पड़ सकती है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद ई-केवाईसी विकल्प चुनकर फेस स्कैन के जरिए सत्यापन पूरा किया जा सकता है।

ऑनलाइन दिक्कत आए तो गैस एजेंसी जाएं

अगर मोबाइल से ई-केवाईसी पूरी करने में परेशानी हो रही है तो उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर भी सत्यापन करा सकते हैं।

आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी संचालकों और डिलीवरी मैन को उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें ई-केवाईसी के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग की अपील है कि उपभोक्ता 15 अगस्त की समयसीमा से पहले अपना सत्यापन पूरा कर लें, ताकि गैस कनेक्शन से जुड़ी किसी संभावित परेशानी से बचा जा सके।

 
Exit mobile version