Site icon The Mountain People

शेख हसीना के कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय बोला—सरकार का कोई लेना-देना नहीं

 

 

 

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े प्रस्तावित मीडिया कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक निजी मीडिया कंपनी कर रही है और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

‘सरकार किसी विचार का समर्थन नहीं करती’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम पूरी तरह निजी आयोजन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार न तो इस कार्यक्रम से जुड़ी है और न ही मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है।

5 अगस्त की बरसी पर प्रस्तावित कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 5 अगस्त को प्रस्तावित है, जो बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की दूसरी बरसी है। वर्ष 2024 में छात्रों के व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था और तब से भारत में रह रही हैं।

बांग्लादेश ने मांगा था स्पष्टीकरण

भारत का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने नई दिल्ली से यह स्पष्ट करने की मांग की थी कि क्या भारत इस ऑनलाइन कार्यक्रम का समर्थन करता है। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और किसी भी तरह का भ्रम दूर होना चाहिए।

भारत ने दोहराया आधिकारिक रुख

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि किसी निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भारत सरकार के आधिकारिक रुख के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार का इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है।

 
 
Exit mobile version