Site icon The Mountain People

ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

 

 

 

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों (21 जुलाई 2026, दोपहर 3:07 बजे से शाम 6:07 बजे तक) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार यमुनोत्री, भटवाड़ी, डुंडा रेंज, बालगंगा रेंज, चिन्यालीसौड़, प्रतापनगर, धनोल्टी, सकलाना रेंज, चंबा, श्रीनगर, चमियाला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा खुले स्थानों पर बिजली चमकने के समय शरण लेने से बचें। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोग मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करें।

सावधानी ही सुरक्षा है:

  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न खड़े हों।
  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
 
 
 
Exit mobile version