Site icon The Mountain People

सीएम धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

 

 

 

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पांच वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली, निवेश को बढ़ावा, आधारभूत ढांचे के विकास, मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे कदमों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपना संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

 
 
Exit mobile version