मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR तैयारियों की समीक्षा की, मतदाताओं से BLO को सहयोग करने की अपील
The Mountain People
TMP: मुख्य निर्वाचन आयुक्त Gyanesh Kumar ने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को Dehradun स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं” की पहचान कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे SIR अभियान के दौरान अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो उपलब्ध कराएं तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें।
बैठक में B.V.R.C. Purushottam ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि प्रदेश में प्री-SIR फेज के तहत 89 प्रतिशत मैपिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा that गणना प्रपत्रों की छपाई की तैयारी पूरी हो चुकी है तथा डीईओ, डिप्टी डीईओ और ईआरओ/एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। बीएलओ एवं अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण भी तेजी से जारी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए प्रदेशभर में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव Anand Bardhan, एडीजी V. Murugesan, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी Vijay Kumar Jogdande, जिलाधिकारी Savin Bansal, नवनियुक्त जिलाधिकारी Ashish Chauhan, एसएसपी Pramendra Dobhal, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।