Site icon The Mountain People

टिहरी के मदननेगी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 से शुरू होगी पढ़ाई

 

 

 

 

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। Kendriya Vidyalaya Sangathan द्वारा इस विद्यालय को स्वीकृति प्रदान की गई है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र में शैक्षिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही हैं।

प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई

नए केंद्रीय विद्यालय में शुरुआत में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) शुरू की जाएगी। भविष्य में आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि नए सत्र में बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया जा सके।

गौरतलब है कि यह विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला का हिस्सा है। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
Exit mobile version