Site icon The Mountain People

28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखें।

यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने सभी नागरिकों, संस्थानों और संगठनों से इस वैश्विक पर्यावरणीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्धारित समयावधि के दौरान बिजली की अनावश्यक खपत को कम कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की पहल न केवल ऊर्जा बचत को बढ़ावा देती है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है।

 
 
Exit mobile version