Site icon The Mountain People

द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ के टीज़र–पोस्टर का विमोचन, CM धामी बोले—यह फिल्म संकल्प, सेवा और मानवीय साहस की मिसाल

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले निर्मित डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ के टीज़र और पोस्टर का विमोचन किया। यह डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में तैयार की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ सामूहिक प्रयास, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास का एक ऐसा प्रेरक अध्याय है, जिसमें प्रशासन, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री उस दौर की कहानी कहती है, जब चुनौती बेहद कठिन थी, लेकिन राज्य का संकल्प उससे भी मजबूत था। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को न सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन की तकनीकी बारीकियाँ समझने को मिलेंगी, बल्कि उत्तराखंड के जज़्बे और सेवा भावना की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री युवा पीढ़ी को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, समर्पण और कर्मनिष्ठा का संदेश देगी।

सिलक्यारा रेस्क्यू की कहानी खुद सीएम की जुबानी

डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक ऋषभ कोहली ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की पूरी कहानी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री केवल एक तकनीकी ऑपरेशन की प्रस्तुति नहीं है, बल्कि इसमें मानव साहस, नेतृत्व क्षमता और उत्तराखंड की भावनात्मक जड़ों को भी गहराई से उकेरा गया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में की गई है और इसे जल्द ही किसी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version